मुंबई: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 27.86 अंकों की गिरावट के साथ 27,809.35 पर और निफ्टी 2.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,421.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 48.15 अंकों की तेजी के साथ 27,885.36 पर खुला और 27.86 अंकों या 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 27,809.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,911.44 के ऊपरी और 27,712.73 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। बजाज ऑटो (6.94 फीसदी), कोल इंडिया (3.51 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.19 फीसदी), सन फार्मा (1.52 फीसदी) और एलटी (1.26 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा स्टील (5.11 फीसदी), वीईडीएल (3.29 फीसदी), सिप्ला (1.98 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.68 फीसदी) और आईटीसी (1.53 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.25 अंकों की तेजी के साथ 8,434.50 पर खुला और 2.25 अंकों या 0.03 फीसदी गिरावट के साथ 8,421.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,446.35 के ऊपरी और 8,382.50 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 43.86 अंकों की गिरावट के साथ 10,606.92 पर और स्मॉलकैप 5.99 अंकों की गिरावट के साथ 11,200.86 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (0.96 फीसदी), वाहन (0.80 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.53 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.27 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.24 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.76 फीसदी), बिजली (0.61 फीसदी), तेल एवं गैस (0.46 फीसदी), धातु (0.39 फीसदी) और बैंकिंग (0.15 फीसदी) प्रमुख रहे।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,164 शेयरों में तेजी और 1,524 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 133 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।