1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बाजार हुआ बंद, सेंसक्स 54 अंक उछला

बाजार हुआ बंद, सेंसक्स 54 अंक उछला

 Written By: IANS
 Published : Jun 12, 2015 05:12 pm IST,  Updated : Jun 13, 2015 08:00 am IST

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.32 अंकों की मजबूती के साथ 26,425.30 पर और निफ्टी 17.55 अंकों की मजबूती के साथ 7,982.90 पर बंद हुआ।

बाजार हुआ बंद, सेंसक्स...- India TV Hindi
बाजार हुआ बंद, सेंसक्स 54 अंक उछला

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 54.32 अंकों की मजबूती के साथ 26,425.30 पर और निफ्टी 17.55 अंकों की मजबूती के साथ 7,982.90 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.66 अंकों की कमजोरी के साथ 26,340.32 पर खुला और 54.32 अंकों या 0.21 फीसदी मजबूती के साथ 26,425.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,489.58 के ऊपरी और 26,307.07 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.5 अंकों की कमजोरी के साथ 7,959.85 पर खुला और 17.55 अंकों या 0.22 फीसदी की मजबूती के साथ 7,982.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,995.60 के ऊपरी और 7,940.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 33.87 अंकों की मजबूती के साथ 10,121.94 पर और स्मॉलकैप 38.40 अंकों की गिरावट के साथ 10,573.78 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों बैंकिंग (1.09 फीसदी), बिजली (0.43 फीसदी), तेल और गैस (0.27 फीसदी) और वाहन (0.06 फीसदी) में मजबूती दर्ज की गई।

बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (1.62 फीसदी), धातु (1.42 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.13 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.12 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।