1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 409 अंकों की मजबूती

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 409 अंकों की मजबूती

 Written By: IANS
 Published : Jul 31, 2015 05:09 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 05:09 pm IST

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 409.21 अंकों की मजबूती के साथ 28,114.56 पर और निफ्टी 111.05 अंकों की मजबूती के साथ 8,532.85 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 409 अंकों की मजबूती

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 409.21 अंकों की मजबूती के साथ 28,114.56 पर और निफ्टी 111.05 अंकों की मजबूती के साथ 8,532.85 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 109.16 अंकों की मजबूती के साथ 27,814.51 पर खुला और 409.21 अंकों या 1.48 फीसदी मजबूती के साथ 28,114.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,161.17 के ऊपरी और 27,814.51 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.30 अंकों की मजबूती के साथ 8,456.10 पर खुला और 111.05 अंकों या 1.32 फीसदी मजबूती के साथ 8,532.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,548.95 के ऊपरी और 8,448.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 114.62 अंकों की मजबूती के साथ 11,273.02 पर और स्मॉलकैप 106.92 अंकों की मजबूती के साथ 11,830.80 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टर में मजबूती रही, जिसमें रियल्टी (2.89 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.99 फीसदी), वाहन (1.80 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.78 फीसदी) और धातु (1.71 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के दो सेक्टरों बिजली (0.60 फीसदी) और तेल-गैस (0.27 फीसदी) में गिरावट रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।