1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा

 Written By: IANS
 Published : Jul 03, 2015 05:48 pm IST,  Updated : Jul 03, 2015 05:50 pm IST

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 146.99 अंकों की मजबूती के साथ 28,092.79 पर और निफ्टी 40.00 अंकों की बढ़त के साथ 8,484.90 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में मजबूती,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 146.99 अंकों की मजबूती के साथ 28,092.79 पर और निफ्टी 40.00 अंकों की बढ़त के साथ 8,484.90 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.32 अंकों की बढ़त के साथ 27,973.12 पर खुला और 146.99 अंकों या 0.53 फीसदी मजबूती के साथ 28,092.79 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,135.43 के ऊपरी और 27,897.45 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में मजबूती रही। एचडीएफसी (2.53 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.77 फीसदी), ल्युपिन (1.64 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (1.61 फीसदी) और भेल (1.08 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे वेदांता (1.93 फीसदी), कोल इंडिया (1.63 फीसदी), टाटा स्टील (1.13 फीसदी), विप्रो (0.98 फीसदी) और टाटा मोटर्स (0.74 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.80 अंकों की कमजोरी के साथ 8,440.10 पर खुला और 40.00 अंकों या 0.47 फीसदी की मजबूती के साथ 8,484.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,497.75 के ऊपरी और 8,424.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 1.84 अंकों की कमजोरी के साथ 10,870.00 पर और स्मॉलकैप 3.59 अंकों की मजबूती के साथ 11,303.58 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें बैंकिंग (0.76 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.57 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.46 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.41 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.33 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के चार सेक्टरों धातु (1.48 फीसदी), रियल्टी (0.54 फीसदी), वाहन (0.39 फीसदी) और तेल गैस (0.27 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,534 शेयरों में तेजी और 1,442 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 169 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।