1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 17 अंक उछला

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 17 अंक उछला

 Written By: IANS
 Published : Jul 17, 2015 05:05 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 05:07 pm IST

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 17.19 अंकों की मजबूती के साथ 28,463.31 पर और निफ्टी 1.80 अंकों की बढ़त के साथ 8,609.85 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार बढ़त के साथ...- India TV Hindi
शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 17 अंक उछला

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 17.19 अंकों की मजबूती के साथ 28,463.31 पर और निफ्टी 1.80 अंकों की बढ़त के साथ 8,609.85 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 34.80 अंकों की मजबूती के साथ 28,480.92 पर खुला और 17.19 अंकों या 0.06 फीसदी बढ़त के साथ 28,463.31 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,576.32 के ऊपरी और 28,417.46 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.60 अंकों की बढ़त के साथ 8,623.65 पर खुला और 1.80 अंकों या 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 8,609.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,642.95 के ऊपरी और 8,593.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 21.94 अंकों की मजबूती के साथ 11,220.18 पर और स्मॉलकैप 50.94 अंकों की मजबूती के साथ 11,716.37 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 8 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.92 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.99 फीसदी), बिजली (0.96 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.93 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के चार सेक्टरों रियल्टी (0.50 फीसदी), धातु (0.45 फीसदी), बैंकिंग (0.38 फीसदी) और तेल गैस (0.01 फीसदी) में गिरावट रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।