1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बढ़त के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी

बढ़त के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी

 Written By: IANS
 Published : Jun 19, 2015 05:10 pm IST,  Updated : Jun 19, 2015 05:12 pm IST

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 200.34 अंकों की मजबूती के साथ 27,316.17 पर और निफ्टी 50.35 अंकों की मजबूती के साथ 8,224.95 पर बंद हुआ।

बढ़त के साथ बंद हुए...- India TV Hindi
बढ़त के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 200.34 अंकों की मजबूती के साथ 27,316.17 पर और निफ्टी 50.35 अंकों की मजबूती के साथ 8,224.95 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 91.93 अंकों की मजबूती के साथ 27,207.76 पर खुला और 200.34 अंकों या 0.74 फीसदी मजबूती के साथ 27,316.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,404.60 के ऊपरी और 27,202.38 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.55 अंकों की बढ़त के साथ 8,201.15 पर खुला और 50.35 अंकों या 0.62 फीसदी मजबूती के साथ 8,224.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,250.80 के ऊपरी और 8,195.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 59.96 अंकों की मजबूती के साथ 10,487.12 पर और स्मॉलकैप 31.09 अंकों की मजबूती के साथ 10,942.79 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 9 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें तेल और गैस (1.11 फीसदी), बैंकिंग (0.86 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.75 फीसदी), वाहन (0.60 फीसदी) और धातु (0.45 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

बीएसई के तीन सेक्टरों रियल्टी (0.75 फीसदी), बिजली (0.22 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.13 फीसदी) में गिरावट रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।