1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सेंसेक्स में 248 अंक की तेजी के साथ बंद हुए बाजार

सेंसेक्स में 248 अंक की तेजी के साथ बंद हुए बाजार

 Written By: IANS
 Published : Jul 16, 2015 05:13 pm IST,  Updated : Jul 16, 2015 05:14 pm IST

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 247.83 अंकों की मजबूती के साथ 28,446.12 पर और निफ्टी 84.25 अंकों की मजबूती के साथ 8,608.05 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में 248 अंक की...- India TV Hindi
सेंसेक्स में 248 अंक की तेजी के साथ बंद हुए बाजार

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 247.83 अंकों की मजबूती के साथ 28,446.12 पर और निफ्टी 84.25 अंकों की मजबूती के साथ 8,608.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 61.41 अंकों की मजबूती के साथ 28,259.70 पर खुला और 247.83 अंकों या 0.88 फीसदी मजबूती के साथ 28,446.12 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,478.43 के ऊपरी और 28,245.81 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.35 अंकों की बढ़त के साथ 8,546.15 पर खुला और 84.55 अंकों या 0.99 फीसदी की मजबूती के साथ 8,608.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,616.10 के ऊपरी और 8,542.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 146.58 अंकों की मजबूती के साथ 11,198.24 पर और स्मॉलकैप 86.74 अंकों की मजबूती के साथ 11,665.43 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.06 फीसदी), बैंकिंग (1.91 फीसदी), बिजली (1.17 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.06 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.00 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।