1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. गिरावट के साथ खुले बाजार, रुपए की हालत भी पतली

गिरावट के साथ खुले बाजार, रुपए की हालत भी पतली

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 08, 2015 09:45 am IST,  Updated : Jun 08, 2015 09:45 am IST

मुंबई:  देश के शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबारों में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.23 बजे 99.08 अंकों की गिरावट के साथ 26,669.41 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय

गिरावट के साथ खुले...- India TV Hindi
गिरावट के साथ खुले बाजार, रुपए की हालत भी पतली

मुंबई:  देश के शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबारों में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.23 बजे 99.08 अंकों की गिरावट के साथ 26,669.41 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 34.15 अंकों की गिरावट के साथ 8,080.55 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूंचकाक सेंसेक्स 45.82 अंकों की तेजी के साथ 26,814.31 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.65 अंकों की तेजी के साथ 8,124.35 पर खुला।

कमजोरी के साथ खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज भारतीय रुपए ने भी कमजोर शुरुआत की। डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसा टूटकर 64.05 पर खुला। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को रुपया 63.75 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।