1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में तेजी, रुपए ने की कमजोर शुरुआत

शेयर बाजार में तेजी, रुपए ने की कमजोर शुरुआत

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 15, 2015 11:07 am IST,  Updated : Jun 15, 2015 11:07 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.42 बजे 68.28 अंकों की तेजी के साथ

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, रुपए ने की कमजोर शुरुआत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.42 बजे 68.28 अंकों की तेजी के साथ 26,493.58 पर और निफ्टी भी इसी समय 25.95 अंकों की तेजी के साथ 8,008.85 पर कारोबार करते देखे गए।


बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 73.37 अंकों की तेजी के साथ 26,498.67 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.70 अंकों की तेजी के साथ 7,986.60 पर खुला।

रुपए ने की कमजोर शुरुआत

आज दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने कमजोर शुरुआत की। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की कमजोरी के साथ 64.15 पर खुला। आपको बता दें कि शुक्रवार को रुपया 64.06 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।