1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में कमजोरी, रुपए ने की मजबूत शुरुआत

शेयर बाजार में कमजोरी, रुपए ने की मजबूत शुरुआत

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 16, 2015 10:14 am IST,  Updated : Jun 16, 2015 11:13 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 10.04 बजे 92.62 अंकों की गिरावट के साथ 26,493.93 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

शेयर बाजार में कमजोरी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में कमजोरी, रुपए ने की मजबूत शुरुआत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 10.04 बजे 92.62 अंकों की गिरावट के साथ 26,493.93 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 32.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,981.20 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.31 अंकों की तेजी के साथ 26,586.86 पर खुला।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.70 अंकों की गिरावट के साथ 8,004.20 पर खुला।

रुपए ने की मजबूत शुरुआत
आज के दिन के शुरुआती कारोबार मे रुपए ने मजबूत शुरुआत की।
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की मजबूती के साथ 64.05 पर खुला।  आपको बता दें कि सोमवार को रुपया 64.16 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।