1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 92 अंक चढ़ा

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 92 अंक चढ़ा

 Written By: Agency
 Published : Oct 06, 2015 10:55 am IST,  Updated : Oct 06, 2015 10:55 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 92.91 अंकों की तेजी के साथ 26,894.90 पर और निफ्टी लगभग इसी समय 20.25 अंकों

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 92 अंक चढ़ा

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 92.91 अंकों की तेजी के साथ 26,894.90 पर और निफ्टी लगभग इसी समय 20.25 अंकों की तेजी के साथ 8,139.55 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 191.11 अंकों की तेजी के साथ 26,976.66 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 61.15 अंकों की तेजी के साथ 8,180.45 पर खुला।

रुपए मे आई तेजी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र में रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 65.25/$ पर खुला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।