1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा

 Written By: IANS
 Published : Sep 11, 2015 10:20 am IST,  Updated : Sep 11, 2015 10:20 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 147.02 अंकों की तेजी के साथ 25,769.19

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.45 बजे 147.02 अंकों की तेजी के साथ 25,769.19 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 40.40 अंकों की तेजी के साथ 7,828.50 पर कारोबार करते देखे गए।


बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 171.60 अंकों की तेजी के साथ 25,793.77 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.70 अंकों की तेजी के साथ 7,833.80 पर खुला।

रुपया हुआ मजबूत

हफ्ते के आखिरी दिन रुपए में फिर से मजबूती लौटी है। रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 66.34/$ पर खुला है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 66.43 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।