1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती बाजार में तेजी, सेंसक्स में 287 अंक की बढ़त

शेयर बाजार के शुरुआती बाजार में तेजी, सेंसक्स में 287 अंक की बढ़त

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 28, 2015 10:52 am IST,  Updated : Aug 28, 2015 10:52 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.22 बजे 287.96 अंकों यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,519.15 पर और निफ्टी

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती बाजार में तेजी, सेंसक्स में 287 अंक की बढ़त

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.22 बजे 287.96 अंकों यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,519.15 पर और निफ्टी 91.65 अंकों यानी 1.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,038.50 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 311.65 की तेजी के साथ 26542.84 पर खुला।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 104.75 अंकों की तेजी के साथ 8,053.70 पर खुला।

दिन के शुरुआती कारोबार में रुपया मामूली तेजी देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 66.03 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। आप को बता दें कि गुरुवार के दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया 66.04 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।