1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 159 अंक चढ़ा

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 159 अंक चढ़ा

 Written By: Agency
 Published : Sep 16, 2015 10:35 am IST,  Updated : Sep 16, 2015 10:35 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 159.33 अंकों की तेजी के साथ 25,865.26 पर और निफ्टी भी लगभग

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 159 अंक चढ़ा

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 159.33 अंकों की तेजी के साथ 25,865.26 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 42.80 अंकों की तेजी के साथ 7,871.90 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 178.12 अंकों की तेजी के साथ 25,884.05 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 57.75 अंकों की तेजी के साथ 7,886.85 पर खुला।

रुपया हुआ कमजोर

रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे की मामूली कमजोरी के साथ 66.43 पर खुला। आप को बता दें कि मंगलवार को रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 66.36 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।