1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेकस 35 अंक चढ़ा

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेकस 35 अंक चढ़ा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 02, 2015 11:08 am IST,  Updated : Sep 02, 2015 11:08 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.29 बजे 35.22 अंकों की तेजी के साथ 25,731.66 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेकस 35 अंक चढ़ा

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.29 बजे 35.22 अंकों की तेजी के साथ 25,731.66 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 1.90 अंकों की तेजी के साथ 7,787.75 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 195.51 अंकों की तेजी के साथ 25,891.95 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 70.80 अंकों की तेजी के साथ 7,856.65 पर खुला।

रुपए ने की कमजोर शुरुआत

दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए में कमजोरी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ 66.32 प्रति डॉलर पर खुला। आप को बता दें कि मंगलवार के दिन में डॉलर के मुकाबले रुपए में अच्छी तेजी देखी गई थी। भारतीय रुपया 26 पैसे की बढ़त के साथ 66.22 पर बंद हुआ था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।