1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आई मामूली गिरावट, रुपया हुआ कमजोर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आई मामूली गिरावट, रुपया हुआ कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 06, 2015 12:04 pm IST,  Updated : Aug 06, 2015 12:04 pm IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 11.08 बजे 8.20 अंकों की गिरावट के साथ 28,214.88 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में आई मामूली गिरावट, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 11.08 बजे 8.20 अंकों की गिरावट के साथ 28,214.88 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,563.20 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 68.80 अंकों की तेजी के साथ 28,291.88 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.85 अंकों की तेजी के साथ 8,585.80 पर खुला।

रुपया हुआ कमजोर

बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की कमजोर शुरुआत। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की कमजोरी के साथ 63.77 पर खुला। आप को बता दें कि बुधवार को रुपया 63.74 पर बंद हुआ था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।