1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सेंसेक्स RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले 308 अंक टूटा

सेंसेक्स RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले 308 अंक टूटा

 Written By: Agency
 Published : Sep 29, 2015 10:52 am IST,  Updated : Sep 29, 2015 03:01 pm IST

नई दिल्ली: बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स आज के शुरआती कारोबार में 308 अंक टूटा। ऐसा आरबीआई की आज पेश होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले कोषों और खुदरा निवेशकों द्वारा बिकवाली बरकरार

सेंसेक्स RBI की मौद्रिक...- India TV Hindi
सेंसेक्स RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले 308 अंक टूटा

नई दिल्ली: बंबई शेयर बाजार का सूचकांक सेंसेक्स आज के शुरआती कारोबार में 308 अंक टूटा। ऐसा आरबीआई की आज पेश होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले कोषों और खुदरा निवेशकों द्वारा बिकवाली बरकरार रखने के बीच हुआ। इसके अलावा रपए में नरमी का भी रझान पर असर हुआ जो आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे टूटकर 66.37 पर आ गया।

सूचकांक कल की कमजोरी बरकरार रखते हुए आज 308.90 अंक या 1.20 प्रतिशत टूटकर 25,307.94 पर आ गया। सेंसेक्स कल के कारोबार 246.66 अंक टूटकर बंद हुआ था। इधर नैशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 94.80 अंक या 1.21 प्रतिशत टूटकर 7,700.90 पर आ गया।

रुपया हुआ कमजोर

रुपया आयातकों की ओर से महीने के अंत में अमेरिकी मुद्रा की मांग के बीच आज डॉलर के मुकाबले 32 पैसे टूटकर 66.37 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी पूंजी की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजार में शुरआती नरमी से भी रुपया पर दबाव पड़ा। हालांकि विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं के मुकाबले डालर में नरमी से रपए की गिरावट पर लगाम लगी। रुपया कल 11 पैसे की मजबूती के साथ 66.05 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें-

Cafe Coffee Day अगले तीन साल में 400 स्टोर खोलेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।