1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, रुपया भी कमजोर

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, रुपया भी कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 23, 2015 10:32 am IST,  Updated : Jul 23, 2015 10:32 am IST

नई दिल्ली: बुधवार के कारोबार में जबरदस्त तेजी के बाद गुरुवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार की शरुआत सुस्त दिखी। हांलाकि प्रमुख सूचकांक हल्की बढ़त के साथ खुले लेकिन कुछ ही देर में लाल

शेयर बाजार की सुस्त...- India TV Hindi
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, रुपया भी कमजोर

नई दिल्ली: बुधवार के कारोबार में जबरदस्त तेजी के बाद गुरुवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार की शरुआत सुस्त दिखी। हांलाकि प्रमुख सूचकांक हल्की बढ़त के साथ खुले लेकिन कुछ ही देर में लाल निशान में नजर आए। 1 घंटे के कारोबार के बाद करीब 10.15 बजे के सेंसेक्स और निफ्टी एकदम सपाट कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 1 अंक ऊपर 28505 के स्तर पर और निफ्टी 2 अंक ऊपर 8635 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टर के लिहाज से बात करें तो बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। बैंक, FMCG, इंफ्रा और मेटल शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है वहीं फार्मा, आईटी, पावर और ऑटो शेयर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

शेयरों के लिहाज से बात करें तो निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट और 21 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली उनमें केयर्न, डॉ रेड्डी, बीपीसीएल, गेल और एमएंडएम शामिल हैं। इनमें 0.88 फीसदी से 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं गिरावट हिंदुस्तान लीवर, जी एंटरटेनमेंट, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, और अंबुजा सीमेंट में देखने को मिल रही है। इन सभी शेयरों में 1 से 2.60 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। 

डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। 1 डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 63.64 पर खुला है। बुधवार को रुपया 63.57 पर बंद हुआ था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।