1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में दिखी गिरावट, सेंसेक्स 28 अंक नीचे

शेयर बाजार में दिखी गिरावट, सेंसेक्स 28 अंक नीचे

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 07, 2015 10:19 am IST,  Updated : Sep 07, 2015 10:19 am IST

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.53 बजे 28.59 अंकों की गिरावट के साथ

शेयर बाजार में दिखी...- India TV Hindi
शेयर बाजार में दिखी गिरावट, सेंसेक्स 28 अंक नीचे

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.53 बजे 28.59 अंकों की गिरावट के साथ 25,173.31 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 11.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,643.50 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 101.08 अंकों की तेजी के साथ 25,302.98 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.80 अंकों की तेजी के साथ 7,685.85 पर खुला।

रुपया हुआ कमजोर

दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की  कमजोर शुरुआत। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की कमजोरी के साथ 66.60 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। आप को बता दें कि शुक्रवार के सत्र में डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 66.46 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।