1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 293 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

293 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 17, 2015 10:27 am IST,  Updated : Aug 17, 2015 10:50 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में हल्की बढ़त के साथ खुले जरूर लेकिन कुछ ही देर के कारोबार के बाद बाजार में गिरावट हाबी

293 अंकों की गिरावट के...- India TV Hindi
293 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में हल्की बढ़त के साथ खुले जरूर लेकिन कुछ ही देर के कारोबार के बाद बाजार में गिरावट हाबी हो गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.40 बजे 293.92 अंकों की गिरावट के साथ 27,773.39 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 77.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,441.00 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.23 अंकों की तेजी के साथ 28,093.54 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.95 अंकों की तेजी के साथ 8,530.50 पर खुला।

क्यों आई बाजार में गिरावट

जुलाई में लगातार आठवें महीने निर्यात में संकुचन बरकरार रहने और इसके 10.3 प्रतिशत गिरकर 23.13 अरब डालर पर आ जाने के बीच बाजार में बिकवाली का जोर रहा। इसके अलावा ट्रेडर्स की ओर से मुनाफावसूली और अन्य एशियाई बाजारों में मिले-जुले रझान का भी असर भारतीय बाजारों पर दिखा। 

रुपया हुआ कमजोर

बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की कमजोर शुरुआत। एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 65.10 पर खुला। आप को बता दें कि शुक्रवार को रुपया 65 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।