1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, रुपया भी हुआ मजबूत

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, रुपया भी हुआ मजबूत

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 17, 2015 10:08 am IST,  Updated : Jun 17, 2015 10:10 am IST

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.41 बजे 98.00 अंकों की तेजी के साथ 26,784.51 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, रुपया भी हुआ मजबूत

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.41 बजे 98.00 अंकों की तेजी के साथ 26,784.51 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 23.55 अंकों की तेजी के साथ 8,070.85 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 128.90 अंकों की तेजी के साथ 26,815.41 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.90 अंकों की तेजी के साथ 8,084.20 पर खुला।

रुपए ने की मजबूत शुरुआत

आज के दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने मजबूत शुरुआत की। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की मजबूती के साथ 64.18 पर खुला। आप के बता दें कि मंगलवार को रुपया 64.24 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।