1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स ने मारी 322 अंकों की छलांग

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स ने मारी 322 अंकों की छलांग

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 29, 2015 04:44 pm IST,  Updated : May 29, 2015 04:47 pm IST

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 321.73 अंकों की मजबूती के साथ 27,828.44 पर और निफ्टी 114.65 अंकों की मजबूती के साथ 8,433.65 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में मजबूती,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स ने मारी 322 अंकों की छलांग

मुंबई: देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 321.73 अंकों की मजबूती के साथ 27,828.44 पर और निफ्टी 114.65 अंकों की मजबूती के साथ 8,433.65 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 46.32 अंकों की मजबूती के साथ 27,553.03 पर खुला और 321.73 अंकों या 1.17 फीसदी मजबूती के साथ 27,828.44 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,888.32 के ऊपरी और 27,467.23 के निचले स्तर को छुआ।


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.10 अंकों की बढ़त के साथ 8,327.10 पर खुला और 114.65 अंकों या 1.38 फीसदी मजबूती के साथ 8,433.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,443.90 के ऊपरी और 8,305.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मजबूती रही। मिडकैप 156.05 अंकों की मजबूती के साथ 10,716.09 पर और स्मॉलकैप 135.53 अंकों की मजबूती के साथ 11,280.57 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में मजबूती रही। इनमें वाहन (2.08 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.63 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.58 फीसदी), बैंकिंग (1.45 फीसदी) और तेल-गैस (1.32 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक मजबूती रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।