1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, रुपया भी हुआ कमजोर

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, रुपया भी हुआ कमजोर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 26, 2015 11:03 am IST,  Updated : Jun 26, 2015 11:03 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.57 बजे 139.39 अंकों की गिरावट के साथ 27,756.58

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, रुपया भी हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.57 बजे 139.39 अंकों की गिरावट के साथ 27,756.58 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 37.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,360.70 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 15.25 अंकों की गिरावट के साथ 27,880.72 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,393.95 पर खुला।

रुपया हुआ कमजोर

आज के दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की कमजोर शुरुआत। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की कमजोरी के साथ 63.64 पर खुला। आप को बता दें कि गुरुवार को रुपया 63.61 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।