1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेजी

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेजी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 29, 2015 10:09 am IST,  Updated : May 29, 2015 10:09 am IST

मुंबई:  देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 09.27 बजे 95.44 अंकों की तेजी के साथ 27,602.15

सप्ताह के आखिरी...- India TV Hindi
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेजी, रुपया हुआ मजबूत

मुंबई:  देश के प्रमुख शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 09.27 बजे 95.44 अंकों की तेजी के साथ 27,602.15 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 34.90 अंकों की तेजी केसाथ 8,353.90 पर कारोबार करते देखे गए। वहीं आज भारतीय रुपए में भी मजबूती देखी गई।


बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 46.32 अंकों की तेजी के साथ 27,553.03 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.10 अंकों की तेजी के साथ 8,327.10 पर खुला।

भारतीय रुपया हुआ मजबूत

आज दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने भी मजबूत शुरुआत की। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 63.76 पर खुला। आपको बता दें कि गुरुवार को रुपया 63.80 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।