1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2015 10:30 am IST,  Updated : May 18, 2015 10:37 am IST

मुंबई: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.46 बजे 127.12 अंकों की तेजी के साथ 27,451.12 पर और निफ्टी

सेंसेक्स में 127 अंकों...- India TV Hindi
सेंसेक्स में 127 अंकों की उछाल, रुपए में भी आई तेजी

मुंबई: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.46 बजे 127.12 अंकों की तेजी के साथ 27,451.12 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 41.05 अंकों की तेजी के साथ 8,303.40 पर कारोबार करते दिखे। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए भी शुरुआत कारोबार में बढ़त के साथ खुला।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 92.97 अंकों की तेजी के साथ 27,416.97 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.60 अंकों की तेजी के साथ 8,284.95 पर खुला।

सोमवार को रुपए में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज 5 पैसा मजबूत होकर 63.45 पर खुला। आपको बता दें कि शुक्रवार को रुपया 63.50 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।