1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. तेजी के साथ खुले बाजार, रुपए में हुई मजबूती

तेजी के साथ खुले बाजार, रुपए में हुई मजबूती

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 07, 2015 10:16 am IST,  Updated : Jul 07, 2015 10:17 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.40 बजे 15.65 अंकों की तेजी के साथ 28,224.41 पर और निफ्टी भी इसी समय

तेजी के साथ खुले बाजार,...- India TV Hindi
तेजी के साथ खुले बाजार, रुपए में हुई मजबूती

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.40 बजे 15.65 अंकों की तेजी के साथ 28,224.41 पर और निफ्टी भी इसी समय 6.30 अंकों की तेजी के साथ 8,528.45 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11.35 अंकों की तेजी के साथ 28,220.11 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.35 अंकों की तेजी के साथ 8,525.50 पर खुला।

रुपए ने की मजबूत शुरुआत

आज के दिन की शुरुआत कारोबार में रुपया हुआ मजबूत। भारतीय रुपया
डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की मजबूती के साथ 63.30 पर खुला। आप के बता दें कि सोमवार को रुपया 63.39 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।