1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. गणेश चतुर्थी पर बंद रहेंगे शेयर बाजार, NSE-BSE में कोई कारोबार नहीं

गणेश चतुर्थी पर बंद रहेंगे शेयर बाजार, NSE-BSE में कोई कारोबार नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 17, 2015 07:59 am IST,  Updated : Sep 17, 2015 08:03 am IST

मुंबई: देश के शेयर बाजार आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कारोबार नहीं होगा। दोनों ही शेयर बाजारों में शुक्रवार 18

आज बंद रहेंगे शेयर...- India TV Hindi
आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, NSE-BSE में कोई कारोबार नहीं

मुंबई: देश के शेयर बाजार आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कारोबार नहीं होगा। दोनों ही शेयर बाजारों में शुक्रवार 18 सितंबर को कारोबार फिर से शुरू होगा।

महाराष्ट्र में गणेश पूजा उत्सव 10 दिनों तक धूम-धाम से मनाया जाता है। भाऊसाहेब लक्ष्मण जावाले ने 1892 में इस उत्सव की शुरुआत की थी। वह पेशे से चिकित्सक थे तथा स्वतंत्रता संग्राम के समर्थकों में थे।

इस उत्सव को लोक उत्सव और भव्य रूप देने का काम स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।