1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, रुपया लुढ़का

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, रुपया लुढ़का

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 10, 2015 10:24 am IST,  Updated : Jun 10, 2015 10:36 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.44 बजे 239.92 अंकों की तेजी के साथ 26,721.17 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

बढ़त के साथ खुले शेयर...- India TV Hindi
बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, रुपया लुढ़का

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.44 बजे 239.92 अंकों की तेजी के साथ 26,721.17 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 72.50 अंकों की तेजी के साथ 8,094.90 पर कारोबार करते देखे गए। वहीं आज भारतीय रुपए ने भी ढीली शुरुआत की।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 36.07 अंकों की तेजी के साथ 26,517.32 पर खुला।

रुपए ने दिखाई कमजोरी

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.75 अंकों की तेजी के साथ 8,024.15 पर खुला।

आज शुरुआती करोबार में रुपए ने कमजोर शुरुआत की। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ 64.03 पर खुला। आपको बता दे कि बीते दिन रुपया 63.92 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।