मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.31 बजे 17.39 अंकों की तेजी के साथ 27,821.76 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.95 अंकों की तेजी के साथ 8,390.50 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 47.95 अंकों की तेजी के साथ 27,852.32 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.85 अंकों की तेजी के साथ 8,399.40 पर खुला।
रुपए ने की कमजोर शुरुआत
आज के दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए मे की कमजोर शुरुआत। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे की कमजोरी के साथ 63.65 पर खुला। आप के बता दें कि मंगलवार को रुपया 63.51 पर बंद हुआ था।