1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बाजार फिर गिरा लेकिन रुपया हुआ मजबूत

बाजार फिर गिरा लेकिन रुपया हुआ मजबूत

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 09, 2015 10:23 am IST,  Updated : Jun 09, 2015 10:27 am IST

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.57 बजे 8.58 अंकों की गिरावट के साथ 26,514.51 पर और निफ्टी भी

बाजार फिर गिरा लेकिन...- India TV Hindi
बाजार फिर गिरा लेकिन रुपया हुआ मजबूत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.57 बजे 8.58 अंकों की गिरावट के साथ 26,514.51 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 11 अंकों की गिरावट के साथ 8,033.15 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.80 अंकों की गिरावट के साथ 26,510.29 पर खुला।

रुपए ने दिखाई मजबूती

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,026.50 पर खुला।

आज शुरुआती कारोबार में रुपए ने मजबूत शुरुआत की। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 63.97 पर खुला। आपको बता दें कि बीते दिन रुपया 64.08 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।