1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. Uber की कैब में मिलेगा फ्री 4जी इंटरनेट सुविधा, Airtel से करार

Uber की कैब में मिलेगा फ्री 4जी इंटरनेट सुविधा, Airtel से करार

 Written By: PTI
 Published : Aug 21, 2015 06:09 pm IST,  Updated : Aug 21, 2015 07:01 pm IST

नई दिल्ली: अमेरिका की टैक्सी ऐप Uber ने देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के साथ करार किया है। इस करार के तहत देशभर में ओला की कैब्स में मुफ्त द्रुत गति

Uber का Airtel से करार, कैब में...- India TV Hindi
Uber का Airtel से करार, कैब में मिलेगा फ्री 4जी इंटरनेट

नई दिल्ली: अमेरिका की टैक्सी ऐप Uber ने देश की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के साथ करार किया है। इस करार के तहत देशभर में ओला की कैब्स में मुफ्त द्रुत गति की इंटरनेट सेवा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एयरटेल अब उबर की आधिकरिक दूरसंचार भागीदार भी बन गई है। इसके तहत उबर के ड्राइवरों-भागीदारों को मोबाइल, डाटा तथा उपकरण योजना उपलब्ध कराई जाएगी। इस सेवा की शुरआत मुंबई में की गई है। जल्द ही इसका विस्तार देशभर में किया जाएगा।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है, इस भागीदारी के तहत देशभर में उबर के यात्री एयरटेल की मोबाइल वॉलेट सेवा-एयरटेल मनी के जरिये भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा मुंबईवासियों को सबसे पहले उबर कैब में मुफ्त दु्रत गति की इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी। जल्द आखिल भारतीय स्तर पर उबर के यात्रियांे को यह सेवा मिलेगी।

बयान में कहा गया है कि सीमित समय के लिए अब उबर के ऐसे यात्री जो अपने एयरटेल मनी वॉलेट का टॉप अप करेंगे, उन्हें 500 रुपएप्राप्त करने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त देश में उबर के प्रत्येक वाहन में जल्द एयरटेल 4जी के जरिये मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी, जिसकी शुरुआत मुंबई से होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।