1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत के स्टोर्स में अपने उत्पाद उपलब्ध कराएगा शियाओमी

भारत के स्टोर्स में अपने उत्पाद उपलब्ध कराएगा शियाओमी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 08, 2015 03:46 pm IST,  Updated : Aug 08, 2015 03:46 pm IST

नई दिल्ली: शियाओमी को अगले कुछ वर्षों में भारत में अपनी बिक्री में आफलाइन स्टोर्स का योगदान 20-30 प्रतिशत रहने का अनुमान है। कंपनी भारत में अपनी आफलाइन उपस्थिति मजबूत कर रही है। कंपनी ने

भारत के स्टोर्स में...- India TV Hindi
भारत के स्टोर्स में अपने उत्पाद उपलब्ध कराएगा शियाओमी

नई दिल्ली: शियाओमी को अगले कुछ वर्षों में भारत में अपनी बिक्री में आफलाइन स्टोर्स का योगदान 20-30 प्रतिशत रहने का अनुमान है। कंपनी भारत में अपनी आफलाइन उपस्थिति मजबूत कर रही है।

कंपनी ने कहा कि उसने खुदरा स्टोर्स में अपने स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए रेडिंगटन के साथ साझीदारी की है। शियाओमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने बताया,  हमने रेडिंगटन के साथ साझीदारी की है। हम हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलूर जैसे चुनिंदा शहरों के साथ शुरआत करेंगे और बाद में देशभर के खुदरा स्टोर्स में अपने उत्पाद उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी इस महीने के उत्तरार्ध में अपने चार माडलों- रेडमी2, मी4, मी4आई और मी पैड की बिक्री करेगी। गौरतलब है कि शियाओमी ने भारत में पिछले साल फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर अपने माडलों की खुदरा बिक्री शुरू की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।