1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. काला धन छुपाने वालों में यश बिरला और पोंटी चड्ढा के दामाद भी

काला धन छुपाने वालों में यश बिरला और पोंटी चड्ढा के दामाद भी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : May 26, 2015 06:28 pm IST,  Updated : May 26, 2015 06:37 pm IST

नई दिल्ली: स्विटजरलैंड लगातार उन खाता-धारकों के नाम का खुलासा कर रहा है जिनके ऊपर उनके ही देश में कर संबंधी मामले चल रहे हैं। इसी क्रम में आज दो बड़े नामों का खुलासा हुआ

यश बिरला और पोंटी...- India TV Hindi
यश बिरला और पोंटी चड्ढा के दामाद के पास भी है काला-धन

नई दिल्ली: स्विटजरलैंड लगातार उन खाता-धारकों के नाम का खुलासा कर रहा है जिनके ऊपर उनके ही देश में कर संबंधी मामले चल रहे हैं। इसी क्रम में आज दो बड़े नामों का खुलासा हुआ है। पहला नाम जाने माने उद्योगपति यश बिरला का है और दूसरा नाम दिवंगत शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा के दामाद गुरजीत सिंह कोचर का है। स्विटजरलैंड से कुल 5 भारतीय नामों का खुलासा हुआ है। आपको बता दें इससे पहले भी कई बड़े नामों का खुलासा हो चुका है।

तीन महिलाओं का नाम-

इन पांचों नामों में दिल्ली की व्यापारी रितिका शर्मा, स्नेहलता साहने और संगीता साहने का भी नाम है।

गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड सरकार ने अपने आधिकारिक राजपत्र (गजट) में कई बड़े नामों वाली सूची जारी की है। स्विस सरकार चाहती है कि संबंधित देश इन लोगों की जांच कर सकें। इसके अलावा कुछ अमेरिकी और इजरायली नागरिकों के नामों का भी खुलासा किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।