1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. पीएम आवास योजना के लाभार्थी अब छोटे वाहनों में ले जा सकेंगे रेत, नहीं देनी होगी कोई रॉयल्टी

पीएम आवास योजना के लाभार्थी अब छोटे वाहनों में ले जा सकेंगे रेत, नहीं देनी होगी कोई रॉयल्टी

 Published : Feb 21, 2024 08:10 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 08:10 pm IST

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य में 18 लाख से अधिक आवास योजना के तहत स्वीकृत किए हैं। इनका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने वाले परिवारों को राहत देते हुए उन्हें लीज वाले स्थानों से छोटे वाहनों में रेत ले जाने की छूट दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में योजना के तहत अपने मकान के निर्माण में इस्तेमाल हेतु रेत ले जाने की छूट प्रदान की है।

मकान बनाने के लिए छोटी गाड़ी से ले जा सकेंगे रेत

उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को रेत लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी में अपने आवास के निर्माण हेतु रेत ले जाने पर किसी तरह की रॉयल्टी नहीं देनी होगी। राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि बीते 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास नहीं बने, अब 18 लाख आवास बन रहे हैं। लाभार्थी अपने मकान का काम जल्द पूरा कर सकें इसके लिए लीज वाले स्थलों से छोटी गाड़ी से रेत ले जा सकेंगे।

18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य में 18 लाख से अधिक आवास योजना के तहत स्वीकृत किए हैं। इनका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। (IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।