1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. आत्महत्या या हत्या? नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला नाबालिग लड़का-लड़की का शव

आत्महत्या या हत्या? नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला नाबालिग लड़का-लड़की का शव

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 20, 2024 12:00 pm IST,  Updated : May 20, 2024 12:03 pm IST

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक नाबालिग युवक और युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। युवती 10वीं कक्षा की छात्रा थी। पिछले कुछ समय से दोनों एक दूसरे को जानते थे, इसे लेकर लड़की के परिजन नाराज थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक नाबालिग लड़के और लड़की का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, ऐसी आशंका है कि प्रेम संबंध में दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धंधापुर गांव में नदी के किनारे एक पेड़ पर 15 वर्षीय लड़की और 17 वर्षीय लड़के का शव लटका हुआ मिला। 

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को रविवार दोपहर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस के एक दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की 10वीं कक्षा की छात्रा थी। उन्होंने बताया कि लड़का जिले के बघिमा गांव का रहने वाला था और अपनी बुआ के घर में रहता था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों की पिछले कुछ समय से जान-पहचान थी और लड़की के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। 

दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शनिवार रात को ही घर से निकले थे और रविवार दोपहर बाद एक चरवाहा ने उनके शव को पेड़ से लटका हुआ देखा, जिसके बाद घटना की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।

प्रेशर बम की चपेट में आने से युवती की मौत

एक अन्य खबर में बीते दिनों बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से एक युवती की मृत्यु हो गई थी। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मल्लूर गांव के जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आने से तेंदूपत्ता संग्राहक शांति पुनेम (25) की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शांति आज जब अन्य महिलाओं के साथ तेंदूपत्ता तोड़ रही थी, तब उसका पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के ऊपर चला गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया और शांति की मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।