1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. 'बाबा भी तो आदमी ही है', चार्टर्ड प्लेन मामले में विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बयान

'बाबा भी तो आदमी ही है', चार्टर्ड प्लेन मामले में विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बयान

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 29, 2025 10:50 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 11:03 pm IST

छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान शासकीय विमान से धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचने पर विवाद हो गया था। इसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा। इस पर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने अब प्रतिक्रिया दी है।

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने विवाद पर दिया बयान। - India TV Hindi
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने विवाद पर दिया बयान। Image Source : REPORTER INPUT

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों छत्तीसगढ़ में कथा के लिए पहुंचे हुए हैं। कुछ दिन पहले ही वह कथा के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। उनके छत्तीसगढ़ पहुंचने पर शासकीय विमान से उन्हें कथास्थल तक लाया गया था, जिसके बाद से कांग्रेस ने सरकार पर सवाल खड़े किए थे। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री राज्य के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ बृहस्पतिवार (25 दिसंबर) को दुर्ग जिले के भिलाई शहर में आयोजित एक धार्मिक प्रवचन में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।

'बाबा भी तो आदमी ही है'

वहीं अब चार्टर्ड प्लेन मामले को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से इस पूरी घटना पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान मंच पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री खुशवंत साहेब भी मौजूद थे। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्री की ओर संकेत करते हुए कहा, "पता नहीं हमें वापस पहुंचाएंगे कि नहीं लेकिन लेकर यही आए थे। बहुत लोग हमारे आने पर सवाल उठा रहे हैं, सच ये है कि असली गुनहगार लाने वाला है, हम तो आने वाले हैं। हमारे ऊपर लोग सवाल उठा रहे हैं कि बाबा इस जहाज से आया उस जहाज से आया, बाबा भी तो आदमी ही है, इसी देश का है, विदेशी थोड़े हैं।"

'देशद्रोही विमान पर घूम सकते हैं?'

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, "देशद्रोही विमान पर घूम सकते हैं, देश में लूटने वाले घूम सकते हैं? सनातन जगाने वाला, कैंसर हॉस्पिटल बनाने वाला, बेटियों का विवाह करवाने वाला, नशा छुड़वाने वाला आदमी हवाई जहाज पर चढ़ने का अधिकारी नहीं है? गजब की बुद्धि पाई है। अब हम ज्यादा कहेंगे तो लोग फिर कंट्रोवर्सी करेंगे। मीडिया वाले फिर कहेंगे कि बाबा ने फिर कहा। हम सच बोलें, किसी से मेरी बुराई नहीं, जो हमारे लिए बोल रहे हैं हम उन्हें भी धन्यवाद देते हैं।" (इनपुट- सिकंदर खान)

यह भी पढ़ें-

राजस्थान में भी होगा उत्तर प्रदेश वाला इलाज? चौमूं में पत्थरबाजी के बाद बुलडोजर एक्शन की तैयारी में सरकार!

समोसे को लेकर हुआ बवाल, मारपीट और फायरिंग में आधा दर्जन लोग घायल; 16 गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।