1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. Dongargarh, Chhattisgarh Assembly Election Results 2023: छत्तीसगढ़ की डोंगरगढ़ सीट कांग्रेस जीती, फिर मुरझाया 'कमल'

Dongargarh, Chhattisgarh Assembly Election Results 2023: छत्तीसगढ़ की डोंगरगढ़ सीट कांग्रेस जीती, फिर मुरझाया 'कमल'

 Published : Dec 03, 2023 07:15 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 09:31 pm IST

Dongargarh, Chhattisgarh Assembly Election Results 2023: डोंगरगढ विधानसभा की सीट राजनंदगांव जिले में पड़ती है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है।

कांग्रेस- India TV Hindi
कांग्रेस Image Source : फाइल

Dongargarh, Chhattisgarh Assembly Election Results 2023 : छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से डोंगरगढ़ की सीट भी बेहद अहम है। यह सीट अनुसूचित जाति (SC)  के लिए सुरक्षित है। यह सीट राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र में पड़ती है। इस सीट पर 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 

डोंगरगढ़ विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स लाइव यहां देखें-Click Here to Dongargarh Election Results 2023 Live

डोंगरगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी का प्रभाव रहा है।  बीजेपी ने लगातार तीन बार इस सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार फिर उसे असफलता मिली है।  डोंगरगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हर्षिता स्वामी बघेल ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विनोद खांडेकर को सीधे मुकाबले में 14367 वोटों से हरा दिया।

वर्ष 2018 के चुनाव में क्या थे नतीजे?

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भुवनेश्वर शोभाराम बघेल ने 35418 वोटों से जीत हासिल की थी। भुवनेश्वर शोभाराम बघेल को कुल 86949 वोट मिले थे जबकि बीजेपी उम्मीवार सरोजनी बंजारे को 51531 वोट मिले थे। 

वर्ष 2013 के चुनाव में क्या हुआ था?

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से  भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार सरोजनी बंजारे ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 67158 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस उम्मीदवार डॉ थानेश्वर पाटिला को 62474 वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।