1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के फिर सरकार बनने के आसार, जीत सकती है 46-56 सीटें

इंडिया टीवी-CNX एग्जिट पोल: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के फिर सरकार बनने के आसार, जीत सकती है 46-56 सीटें

 Published : Nov 30, 2023 07:25 pm IST,  Updated : Nov 30, 2023 07:25 pm IST

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी 90 में से 46 से 56 सीटें जीत सकती है, वहीं बीजेपी 30 से 40 सीटें जीतती हुई दिख रही है। इसके अलावा अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के फिर सरकार बनने के आसार- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के फिर सरकार बनने के आसार Image Source : FILE

नई दिल्ली: इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 46 से 56 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने जा रही है। एग्जिट पोल के नतीजे आज इंडिया टीवी पर प्रसारित किए गए।  राज्य में मतदान 7 और 17 नवंबर को हुआ था और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। 

एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, 90 विधानसभा सीटों वाले सदन में कांग्रेस 46-56 सीटें जीत सकती है, जबकि पांच साल तक मुख्य विपक्षी दल रही भारतीय जनता पार्टी 30-40 सीटें जीत सकती है. पांच साल पहले बीजेपी को केवल 15 सीटें मिली थीं। निर्दलीय और स्थानीय दलों सहित 'अन्य'  शेष तीन से पांच सीटें जीत सकते हैं। वोट शेयर अनुमान देखें तो यहां कांग्रेस को 43.3 फीसदी वोट, बीजेपी को 40.5 फीसदी और 'अन्य' को 16.2 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

 
क्षेत्रवार सीटों का अनुमान
 
क्षेत्र-वार, इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल अनुमान दिखाते हैं कि - 

  • 14 सीटों वाले उत्तरी सरगुजा में कांग्रेस को छह और बीजेपी को बाकी आठ सीटें मिल सकती हैं।
  • 12 सीटों वाले दक्षिणी बस्तर में कांग्रेस को आठ और बीजेपी को बाकी चार सीटें मिल सकती हैं।
  • 64 सीटों वाले मध्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 37 सीटें जीत सकती है। यहां बीजेपी 23 सीटें जीत सकती है और बाकी चार सीटें 'अन्य' के खाते में जा सकती हैं। 
  • एग्जिट पोल सर्वेक्षण 5,720 मतदाताओं के बीच 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 52 में कराया गया था. इनमें 2,890 पुरुष और 2,830 महिलाएं शामिल थीं।

 
इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के विवरण के लिए कृपया इंडिया टीवी रिस्पांस से 9350593505 पर संपर्क करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।