1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. कोयला चोरी करने खदान में घुसे युवक, दीवार ढहने से 2 की हुई मौत, 1 घायल

कोयला चोरी करने खदान में घुसे युवक, दीवार ढहने से 2 की हुई मौत, 1 घायल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 27, 2025 01:23 pm IST,  Updated : May 27, 2025 01:23 pm IST

कोरबा के कोयला खदान में एक दीवार ढह जाने से दो युवकों की मौत हो गई, जो कोयला चोरी करने के इरादे से बिना अनुमति खदान क्षेत्र में दाखिल हुए थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा-दीपका खदान में एक दीवार ढह जाने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक कथित तौर पर कोयला चोरी करने के इरादे से बिना अनुमति के खदान क्षेत्र में दाखिल हुए थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह दुखद घटना सुबह के समय उस वक्त हुई जब मुंडापार बाजार निवासी विशाल यादव (18), धन सिंह कंवर (24) और साहिल धनवार (19) खदान के बाहरी क्षेत्र की लगभग 15 से 25 फुट ऊंची दीवार से कोयला निकालने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दीवार ढह गई और तीनों मलबे में दब गए।

हादसे में विशाल और कंवर की मौत

हादसे में विशाल यादव और धन सिंह कंवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल धनवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस दल ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और घायल साहिल को अस्पताल पहुंचाया।

कैसे गिरी दीवार? अधिकारी ने बताया

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीश चंद्र ने बताया कि खदान के बाहरी क्षेत्र की दीवार पर कुछ कोयला रह जाता है और दीवार करीब 15 से 25 फुट ऊंची होती है। संभवत: इस स्थान से कोयला चोरी करते समय यह ढह गई, जिसके कारण दुर्घटना हुई। चंद्र ने बताया, "एसईसीएल प्रबंधन ने सभी से अपील की है कि वह इस प्रकार के जोखिम भरे और गैर-कानूनी गतिविधियों से दूरी बनाएं और किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।" (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

'दूल्हा भाई' से लेकर 'भीखमंगा' और 'जोकर्स' तक, असदुद्दीन ओवैसी के वो 5 बयान, जब पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

गांधीनगर में PM मोदी की गरजना, बोले- "पाकिस्तान प्रॉक्सी वॉर नहीं युद्ध ही लड़ रहा, हम आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।