मेघालय में कोयला खदान में अचानक जोरदार धमाका हुआ है। खदान के अंदर काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आए हैं। हादसे में 18 मजदूरों की मौत हुई हैं।
आसनसोल में कोयला खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग फंस गए हैं। स्थानीय बीजेपी सांसद ने बताया कि आज सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर यह हादसा हुआ।
तमनार में JSPL कोयला खदान के लिए नियम खिलाफ जनसुनवाई हो रही है। इसका 14 गांव के हजारों ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन चुपचाप जन सुनवाई करा रहा है। इसी को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो गया।
सरकार की तरफ से बताई गई जानकारी में कहा गया कि कोयले के नमूनों में 250 ppm तक रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं। नॉन-कोल नमूनों में 400 ppm तक रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं।
कई नेताओं ने धनबाद खदान हादसे में कई लोगों की मौत का दावा किया है। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, लेकिन अब तक किसी भी व्यक्ति के दबे होने के संकेत नहीं मिले हैं।
झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयला खदान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई के फंसे होने की आशंका है। हादसा अवैध खनन के दौरान हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है।
झारखंड में परित्यक्त कोयला खदानों के गड्ढों को मछली पालन के लिए उपयोग किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को रोजगार मिला है, प्रोटीन की कमी पूरी हुई है और खनन से प्रभावित लोगों को नया जीवन मिला है।
कोरबा के कोयला खदान में एक दीवार ढह जाने से दो युवकों की मौत हो गई, जो कोयला चोरी करने के इरादे से बिना अनुमति खदान क्षेत्र में दाखिल हुए थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, छत दोपहर करीब 3 बजे गिरी। बताया जा रहा है कि अधिकारी और वर्कर खदान में निरीक्षण के लिए उतरे थे उसी समय यह हादसा हो गया।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक कोयला खदान ढहने से 2 श्रमिकों की मौत हो गई है। इस दौरान छह खनिकों को बचा लिया गया है। इस इलाके में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार कोयला खदान ढहने की घटना हुई है।
असम की कोयला खदान में नौ मजदूरों के फंस जाने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस मामले में अबतक चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं अभी भी पांच मजदूरों की तलाश की जा रही है।
अवैध खदान में कुल नौ मजदूर फंसे थे। इनमें से एक का शव मिल चुका है, लेकिन आठ मजदूर अभी भी खदान में फंसे हुए हैं। समय निकलने के साथ ही उनके बचने की उम्मीद कम होती जा रही है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भयानक हादसा हुआ है। यहां बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान विस्फोट के बाद ढह गई। कोयला खदान ढहने से कम से कम 12 खनिक उसमें फंस गए हैं।
विपक्षी दलों ने असम सरकार पर 'घोर लापरवाही' का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। कांग्रेस ने शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देने की घोषणा की है।
असम के कोयला खदान में फंसे 9 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। हालांकि, गोताखोरों ने बचाव अभियान के दौरान एक शव बरामद किया है।
असम के दीमा हसाओ जिले में स्थित एक कोयला खदान में अचानक पानी भर गया। इस खदान में कई मजदूर भी काम कर रहे थे, जो अब खदान के अंदर ही फंसे हुए हैं। वहीं मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
असम के दीमा हसाओ जिले में एक कोयला खदान में अचानक पानी भर गया जिस कारण कई मजदूर खदान के भीतर ही फंस गए हैं।
नीलामी प्रक्रिया में छोटे और मध्यम आकार के खिलाड़ियों की काफी भागीदारी हुई है, जो नीलामी प्रक्रिया की समावेशी प्रकृति को दर्शाता है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक कोयला खदान में भीषण धमाका हुआ है जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गई है। देखें वीडियो-
ईरान में दर्दनाक हादसा हुआ है। तेहरान से करीब 335 किलोमीटर दूर तबास में एक कोयला खदान में विस्फोट हुआ है। खदान में हुए धमाके में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है।
संपादक की पसंद