1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सिंगरौली कोयला क्षेत्र में रेयर अर्थ एलीमेंट के भंडार मिले, सरकार ने संसद में जानें और क्या बताया

सिंगरौली कोयला क्षेत्र में रेयर अर्थ एलीमेंट के भंडार मिले, सरकार ने संसद में जानें और क्या बताया

 Published : Jul 28, 2025 03:19 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 03:19 pm IST

सरकार की तरफ से बताई गई जानकारी में कहा गया कि कोयले के नमूनों में 250 ppm तक रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं। नॉन-कोल नमूनों में 400 ppm तक रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं।

रेयर अर्थ एलिमेंट्स।- India TV Hindi
रेयर अर्थ एलिमेंट्स। Image Source : AP

सरकार ने संसद में सोमवार को एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली कोलफील्ड में मिले रेयर अर्थ एलिमेंट्स के आशाजनक भंडार मौजूद हैं। मध्य प्रदेश के सिंगरौली कोलफील्ड में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) के आशाजनक भंडार मिले हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में दी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने कोयला खदानों के अपशिष्ट में पाए जाने वाले आरईई पर शोध और विकास परियोजनाएं शुरू की हैं।

क्या हैं रेयर अर्थ एलिमेंट्स

रेयर अर्थ एलिमेंट्स यानी एक प्रकार के धात्विक तत्व होते हैं जैसे स्कैंडियम, यट्रियम, आदि। ये तत्व क्लीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य उन्नत औद्योगिक तकनीकों में उपयोग किए जाते हैं। राज्यसभा में दिए गए उत्तर के अनुसार, सिंगरौली कोलफील्ड की गोंडवाना परतों (जैसे कोयला, मिट्टी, शेल, बलुआ पत्थर) में रेयर अर्थ एलिमेंट्स की सांद्रता की जांच के नतीजे उत्साहजनक” पाए गए हैं।

सरकार की तरफ से बताई गई जानकारी में कहा गया कि कोयले के नमूनों में 250 ppm तक रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं। नॉन-कोल नमूनों में 400 ppm तक रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं। हालांकि, इनका व्यावसायिक दोहन तकनीकी प्रगति और लागत-प्रभावशीलता पर निर्भर करेगा। पूर्वोत्तर भारत के कोलफील्ड में भी  रेयर अर्थ एलिमेंट्स की जांच की गई है। वहां कुल रेयर अर्थ एलिमेंट्स की मात्रा कम पाई गई है, लेकिन हेवी रेयर अर्थ एलिमेंट्स की मात्रा तुलनात्मक रूप से अधिक है।

स्थानीय तकनीक से निकाले जाएंगे मिनरल्स

सरकार ने बताया कि उत्तर-पूर्वी कोलफील्ड की कोयला परतों से क्रिटिकल मिनरल्स को निकालने के लिए स्थानीय तकनीक विकसित की जा रही है। इसमें दो मुख्य लक्ष्य हैं-फिजिकल सेपरेशन द्वारा नॉन-कोल परतों से मिनरल्स को समृद्ध करना और आयन-एक्सचेंज रेजिन तकनीक द्वारा एसिड माइन ड्रेनेज और नॉन-कोल परतों से धातुएं निकालना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा