बीजिंग: इस वक्त की बड़ी खबर चीन से सामने आ रही है। यहां देश के उत्तरी प्रांत शानशी की एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया है। बताया जा रहा है कि विस्फोट की वजह से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अब भी खदान में फंसे हुए हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटनास्थल पर तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय खदान में 247 मजदूर फंसे हुए थे। फिलहाल अभी भी मजदूरों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। घटना की जांच के आदेश भी दे दिये गए हैं।
247 मजदूर खदान में कर रहे थे काम
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, चांगझी शहर की लियुशेन्यू कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय करीब 247 मजदूर इस खदान में काम कर रहे थे। शिन्हुआ ने शुरू में बताया था कि हादसे के समय लगभग 247 मजदूर खदान के नीचे फंसे हुए थे। शनिवार सुबह समाचार एजेंसी द्वारा आठ लोगों की मौत और 38 लोगों के खदान के नीचे फंसे होने की सूचना देने के बाद मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई।
जिनपिंग ने तेजी से बचाव कार्य करने के दिए निर्देश
समाचार एजेंसी की खबर अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने लापता मजदूरों के बचाव के लिए पूरी ताकत से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर दोषियों को जवाबदेह ठहराने को भी कहा है। दरअसल, शानशी प्रांत को चीन का मुख्य कोयला उत्पादक प्रांत माना जाता है। यूनान से भी बड़े इस प्रांत की आबादी करीब तीन करोड़ 40 लाख है। पिछले साल 1.3 अरब टन कोयले का उत्खनन किया गया, जो चीन के कुल उत्पादन का लगभग एक तिहाई है।
यह भी पढ़ें-
अमेरिका में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को इलाका खाली करने का आदेश; विस्फोट का खतरा