1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान; जिनपिंग की तारीफ में पढ़े कसीदे

ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान; जिनपिंग की तारीफ में पढ़े कसीदे

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 23, 2026 06:37 am IST,  Updated : May 23, 2026 06:39 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान अब कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा। इसके अलावा उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भी तारीफ की।

डोनाल्ड ट्रंप।- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप। Image Source : AP/FILE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला के बाद अब ईरान की सेना पूरी तरह से खत्म है और अब वह समझौता करना चाहते हैं। ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अगर हम ईरान को नहीं रोकते तो वह परमाणु हथियार बना लेते, लेकिन हमनें उन्हें रोक दिया। ट्रंप ने कहा कि अब ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीन दौरे का जिक्र करते हुए शी जिनपिंग की तारीफ में भी कसीदे पढ़े। ट्रंप ने कहा कि जिनपिंग बहुत अच्छे इंसान हैं।

ट्रंप ने परमाणु हथियार को लेकर किया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी एक पोस्ट में कहा, "वेनेजुएला अविश्वसनीय था। अब ईरान, उनकी नौसेना, वायु सेना और उनके नेता सब जा चुके हैं। वे समझौता करने के लिए बेताब हैं। मैं अभी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलकर लौटा हूं, वह बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने भी कहा कि आपकी सेना अविश्वसनीय है।" ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "ईरान से मेरा काम खत्म होते ही तेल की कीमतें गिर जाएंगी। मैंने कहा था कि हमें मीडिल-ईस्ट जाना ही होगा। उन्होंने पूछा क्यों? मैंने कहा क्योंकि अगर हम उन्हें नहीं रोकते तो ईरान परमाणु हथियार बना लेगा, हमने उन्हें रोक दिया है। वे कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे। यह सब जल्द ही खत्म हो जाएगा।"

ईरान रवाना हुए आसिम मुनीर

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी ईरान के लिए रवाना हो गए हैं। हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। सऊदी अरब और कतर के साथ मिलकर संयुक्त अरब अमीरात ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत जारी रखने का आग्रह किया है। यह जानकारी बातचीत से जुड़े सूत्रों के अनुसार है। यह पहल इस चिंता से प्रेरित थी कि ईरान की किसी भी जवाबी कार्रवाई से खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्थाओं में उथल-पुथल मच सकती है।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका में खुफिया विभाग की चीफ तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ट्रंप को बताया पद छोड़ने की वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश