1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: बलूचिस्तान में भयानक धमाके के साथ ढह गई कोयला खदान, आफत में 12 खनिकों की जान

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में भयानक धमाके के साथ ढह गई कोयला खदान, आफत में 12 खनिकों की जान

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Jan 10, 2025 01:58 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 01:58 pm IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भयानक हादसा हुआ है। यहां बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान विस्फोट के बाद ढह गई। कोयला खदान ढहने से कम से कम 12 खनिक उसमें फंस गए हैं।

पाकिस्तान कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
पाकिस्तान कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में विस्फोट के बाद कोयला खदान ढहने से कम से कम 12 खनिक उसमें फंस गए हैं। यह दुर्घटना राजधानी क्वेटा के बाहर इलाके संजदी में हुई है। समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार मुख्य खनन अधिकारी अब्दुल गनी बलूच ने कहा कि गैस विस्फोट के कारण संजदी इलाके में एक कोयला खदान ढह गई। उन्होंने कहा, "सभी खनिकों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।" 

मौके पर पहुंची बचाव टीमें

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रिंद ने कहा, "खदान में 12 श्रमिकों के फंसे होने की खबर है।" बलूचिस्तान के खनन एवं खनिज मंत्री मीर शोएब नोशिरवानी ने मुख्य खनन अधिकारी बलूच को बचाव अभियान में भाग लेने के लिए दो और टीमें भेजने का आदेश दिया। नोशिरवानी ने चेतावनी देते हुए कहा, "यदि मौजूदा खनन प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया है तो खदान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।" 

पाकिस्तान कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर)
Image Source : APपाकिस्तान कोयला खदान (सांकेतिक तस्वीर)

पहले भी हो चुके हैं हादसे

मंत्री मीर शोएब नोशिरवानी ने बचाव दल को आदेश दिया है कि फंसे हुए खनिकों को निकालने के प्रयास तेज किए जाएं। उन्होंने कहा, "खदानों में सुरक्षा उपायों का सख्त क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि श्रमिकों की सुरक्षा हो सके।" पिछले साल जून में, संजदी इलाके में एक कोयला खदान के अंदर मीथेन गैस के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

लॉस एंजिलिस में लगी आग का आंखों देखा हाल, भारतीय-अमेरिकी ने बताया 'भयानक तबाही'

लॉस एंजिलिस में लगी आग से मचा हाहाकार, 10 लोगों की हुई मौत; भयावह होते जा रहे हैं हालात

Los Angeles Fire: लॉस एंजिलिस की आग में हजारों इमारतें खाक, हर तरफ धुआं ही धुआं; अरबों डॉलर का हुआ नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश