1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. Lok Sabha Elections 2024: चुनाव ड्यूटी के दौरान आए मध्य प्रदेश पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव ड्यूटी के दौरान आए मध्य प्रदेश पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

 Published : Apr 26, 2024 04:26 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 04:26 pm IST

छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां चुनाव के दौरान एक मध्य प्रदेश के पुलिस जवान ने खुद को गोली मार ली है।

Chhattisgarh- India TV Hindi
प्रतिकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

गरियाबंद: आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ में एक जवान ने खुद को गोली मार ली है। गरियाबंद जिले में आज चुनाव ड्यूटी के लिए आए मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। जानकारी दे दें कि आज 13 राज्यों की 88 सीटों पर चुनाव हुए।

सुबह हुई घटना

दरअसल, गरियाबंद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां आम चुनाव के दूसरे चरण में आज शुक्रवार को मतदान हो रहा। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह करीब 9.30 बजे पीपरछेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर गांव के एक सरकारी स्कूल में हुई, जहां चुनाव ड्यूटी के लिए सुरक्षाकर्मी पहुंचे थे।

सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधान आरक्षक जियालाल पवार ने कथित तौर पर वहां एक कमरे में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। प्रधान आरक्षक पवार रिजर्व टीम में थे और उन्हें मतदान ड्यूटी के लिए तैनात नहीं किया गया था। वे मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल के 34 वीं बटालियन में थे। अधिकारियों ने आगे बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमें मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आगे मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट- भाषा) 

ये भी पढ़ें:

दंतेवाड़ा में गश्त के दौरान हादसा, गलती से चली गोली से एक जवान की मौत, एक अन्य जख्मी

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाया देश तोड़ने का आरोप, गोवा के प्रत्याशी के बयान को लेकर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।