1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ के इस इकलौते जिले में होगी मॉक ड्रिल, पढ़ें पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ के इस इकलौते जिले में होगी मॉक ड्रिल, पढ़ें पूरी डिटेल

 Published : May 06, 2025 02:39 pm IST,  Updated : May 06, 2025 02:41 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश के 200 अधिक जिलों में बुधावर को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करने की तैयारी चल रही है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ता चला जा रहा है। इस बीच देशभर के कई हिस्सों में कल सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी, जिसकी तैयारी चल रही है। इस मॉक ड्रिल का आयोजन कल (बुधवार) को देश के 244 जिलों में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इस मॉक ड्रिल के लिए सिर्फ एक जिले को चुना गया है, जिसे लेकर निर्देश जारी हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ के किस जिले में होगी मॉक ड्रिल

देश के 200 से अधिक जिलों में बुधवार को इस सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इस मॉक ड्रिल को केवल एक जिले में किया जाएगा, जिसका नाम  दुर्ग (भिलाई) है। बता दें कि मॉक ड्रिल के लिए जिलों को तीन कैटेगरीज(कैटेगरी I, कैटेगरी II, कैटेगरीIII) में विभाजित किया गया है। इसको कैटेगरी 2 में डाला गया है।  

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध की स्थिति में खुद को हमले से बचाना और दूसरों का रेसक्यू करना है। इस मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजेगा, ब्लैक आउट होगा और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाएगा। वहीं कल के सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल से पहले देश में कई जगहों पर सायरन बज रहे हैं। सबसे पहले मुंबई के दादर के एंटनी डिसिल्वा हाई स्कूल का सायरन बजाकर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान कुछ देर तक जंगी सायरन बजते रहे। इसी तरह श्रीनगर और गुजरात, यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में तैयारियों को परखा जाएगा।

1971 युद्ध के पहले हुई थी मॉक ड्रिल 

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब युद्ध को लेकर देश में इस तरह का अभ्यास हो रहा है। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उस समय भी शहरों में सायरन बजाए गए थे, ब्लैकआउट का अभ्यास कराया गया था और लोगों को सुरक्षित रहने के निर्देश दिए जाते थे।

ये भी पढ़ें- 

भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के आसार, मुंबई-पुणे समेत महाराष्ट्र के इन शहरों में होगी Mock Drill

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।