1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 10 साल की बच्ची से एक साल तक दुष्कर्म, पढ़ाई के लिए रिश्तेदार के घर रहती थी

10 साल की बच्ची से एक साल तक दुष्कर्म, पढ़ाई के लिए रिश्तेदार के घर रहती थी

 Published : Aug 23, 2024 05:18 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 06:35 pm IST

महाराष्ट्र के अकोला जिले में 10 साल की बच्ची से एक साल तक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। नाबालिग बच्ची अपनी पढ़ाई के लिए रिश्तेदार के घर रहती थी। यहीं पर उसके साथ दुष्कर्म हुआ।

अकोला में नाबालिग से दुष्कर्म। - India TV Hindi
अकोला में नाबालिग से दुष्कर्म। Image Source : REPRESENTATIVE

महाराष्ट्र के अकोला से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने शुक्रवार को एक 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शख्स ने करीब 1 साल तक कई बार 10 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया है। आरोपी को पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी पढ़ाई के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां रहती थी। 

घर में बच्ची के अकेले होने पर किया दुष्कर्म

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के अकोला जिले में  10 वर्षीय बच्ची के साथ एक साल तक कई बार दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। शिकायत के आधार पर 24 वर्षीय आरोपी को आज तड़के उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल,  नाबालिग बच्ची पढ़ाई के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी। यहीं पर आरोपी ने कई बार घर में बच्ची के अकेले होने पर उसका यौन उत्पीड़न किया। 

बीते साल अगस्त से हो रही थी हैवानियत

पुलिस ने बताया है कि आरोपी पिछले वर्ष अगस्त से 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। बच्ची के परिवार ने गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

कोलकाता रेप केस में भी आया अपडेट

दूसरी ओर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया गया है। सीबीआई की जांच के दौरान सामने आया है कि संजय की प्रवृत्ति जानवरों के समान है। वह अश्लील फिल्मों और शराब का आदी भी है। संजय रॉय पहले ही अपना अपराध स्वीकार कर चुका है और उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- कोलकाता जैसा एक और कांड! मदद के लिए चीखती रही नर्स, बंधक बना डॉक्टर ने की हैवानियत

बरेली के एक होटल में 28 वर्षीय युवती का मिला शव, धारदार हथियार से की गई हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।