1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. हाथ-पैर बांधकर महिला से दुष्कर्म, आधी रात को घर में घुसकर आरोपी ने की हैवानियत

हाथ-पैर बांधकर महिला से दुष्कर्म, आधी रात को घर में घुसकर आरोपी ने की हैवानियत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 19, 2025 02:34 pm IST,  Updated : Jan 19, 2025 02:34 pm IST

47 वर्षीय व्यक्ति ने एक महिला के किराए के घर में घुसकर उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला से दुष्कर्म का मामला- India TV Hindi
महिला से दुष्कर्म का मामला

ओडिशा के ढेंकानाल जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई। एक 47 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने गेंगुटिया रेलवे ओवरब्रिज के पास एक महिला के किराए के घर में घुसकर उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना के बाद पीड़िता ने अगले दिन सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक कर पुलिस की टीम ने उसे शहर के बाहरी इलाके में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम हृषिकेश साहू है। हृषिकेश साहू एक मिल में राजमिस्त्री के रूप में काम करता है।

महिला ने आरोपी के बारे में बताया

सदर पुलिस अधिकारियों के साथ एक वैज्ञानिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त कर लिया। ढेंकानाल एसपी अभिनव सोनकर ने बताया, "देर रात हमें जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची। महिला ने आरोपी की डिटेल दी थी। उसके आधार पर हमने जांच शुरू की और आरोपी गिरफ्तार कर लिया।"

क्राइम सीन रिक्रिएशन किया गया

उन्होंने बताया, "हमने कुछ साइंटिफिक एविडेंस इकट्ठा किया है। महिला का बयान भी दर्ज किया गया है। आरोपी पर बीएनएस की धारा 331(4),351(3),332(a)(b) लगाई गई है। आगे की जांच जारी है" पुलिस ने आरोपी हृषिकेश साहू को गिरफ्तार कर घटना स्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन किया, ताकि जांच में मदद मिल सके। यह मामला ढेंकानाल पुलिस एसपी अभिनव सोनकर की देख-रेख में है। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा सकती है, ताकि अपराध से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकें।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में बिगड़ेगा मौसम, सर्दी के बीच होगी बारिश, तीन दिनों का अलर्ट जारी

सैफ अली खान पर हमला: आरोपी के बांग्लादेशी कनेक्शन पर कैलाश विजयवर्गीय का आया बयान, कह दी ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।