1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. 'तुम्हें पत्नी की तरह देखता हूं', 7वीं की छात्रा को प्रिंसिपल ने थमाया लव लेटर, हुआ अरेस्ट

'तुम्हें पत्नी की तरह देखता हूं', 7वीं की छात्रा को प्रिंसिपल ने थमाया लव लेटर, हुआ अरेस्ट

 Published : Sep 01, 2025 03:44 pm IST,  Updated : Sep 01, 2025 03:46 pm IST

पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि स्कूल का प्रिंसिपल शकील अहमद बिटिया को परेशान करता था। शकील अहमद ने एक बार बिटिया को लव लेटर लिखा था। जिसमें लिखा था कि वह (शकील) उसे (छात्रा) को बहुत पसंद करता है। उसको पत्नी की तरह देखता है। उससे निकाह करना चाहता है।

principal shakeel ahmed arrested- India TV Hindi
आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के अलीगढ़ में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर 7वीं में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्रा को लव लेटर लिखकर परेशान किया और शादी का दबाव बनाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना अलीगढ़ के जवाँ ब्लॉक में थाना गोधा इलाके के तालिवनगर स्थित सरकारी स्कूल प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल की है। यहां के प्रिंसिपल शकील अहमद पर गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रा की मां ने बताया कि जब छात्रा अपने घर डरी सहमी पहुंची तो उसने अपनी बेटी से पूरी जानकारी जुटाई। मामले में छात्रा की मां ने बेटी संग जाकर डीएम-एसएसपी से घटना की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद आलाधिकारियों ने जांच कर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है और आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

तो वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने आरोपी प्रिंसिपल शकील को सस्पेंड कर दिया है और सेवाएं पूर्ण रूप से समाप्ति की तैयारी चल रही हैं।

प्रिंसिपल देता था धमकी

पीड़ित छात्रा की मां ने मीडिया को बताया है कि स्कूल का प्रिंसिपल शकील अहमद बिटिया को परेशान करता था। ये बात काफी पूछने पर बिटिया ने बमुश्किल बताई। क्योंकि आरोपी प्रिंसिपल किसी न बताने की धमकी देता था। वहीं आगे मां ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद ने एक बार बिटिया को लव लेटर लिखा था। जिसमें लिखा था कि वह (शकील) उसे (छात्रा) को बहुत पसंद करता है। उसको पत्नी की तरह देखता है। उससे निकाह करना चाहता है।

धर्म परिवर्तन कर निकाह का बना रहा था दबाव

इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया है शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक प्रिंसिपल शकील अहमद को निलंबित कर दिया गया है। सेवाएं समाप्त करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि बच्ची के साथ प्रिंसिपल छेड़खानी करता था और निकाह कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ें-

पत्नी ने सोते समय पति की गला घोंटकर कर दी हत्या, आरोपी महिला ने पुलिस को बताई हैरान कर देने वाली वजह

लड़की को अगवा कर 80 KM दूर ले गए, गैंगरेप कर वैन से दिया धक्का, फिर भाग निकले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।