Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. झारखंड पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला, 290 लोगों के ऊपर FIR और 49 की गिरफ्तारी

झारखंड पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला, 290 लोगों के ऊपर FIR और 49 की गिरफ्तारी

Edited By: Ravi Prashant @iamraviprashant Published : Nov 09, 2022 06:27 pm IST, Updated : Nov 09, 2022 06:27 pm IST

झारखंड के चतरा में पुलिस के ऊपर हमला हो गया है। इस हमले में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। इसके बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।

झारखंड पुलिस - India TV Hindi
Image Source : TWITTER झारखंड पुलिस

झारखंड के चतरा जिले के चंगेर गांव में मंगलवार की सुबह खबर आई कि एक वाहन दुर्घटना हो गई है। जब पुलिस को सुचना मिली तो मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामिणों ने हमला कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को 290 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की तथा 49 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के साथ मारपीट बिल्कुल स्वीकार्य नहीं 

पुलिस ने बताया कि 90 लोगों के खिलाफ नामजद केस किया गया है। चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मंगलवार को पुलिस टीम के साथ की गयी मारपीट किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर 49 आरोपियों की आज गिरफ्तारी कर ली गयी है जबकि अन्य लोगों की तलाश के लिये छापेमारी जारी है। रंजन ने बताया कि पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शशिकांत ठाकुर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद उनके निर्देश पर स्थानीय सदर थाने में 90 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है जबकि 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

कई पुलिस अधिकारियों को लगी चोट 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए रंजन ने बताया कि यह निंदनीय घटना है।उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस को मिली वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार की तड़के लगभग साढ़े आठ बजे सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर चंगेर गांव पहुंची पुलिस टीम को निशाना बनाकर असामाजिक तत्वों के बहकावे में ग्रामीणों ने पुलिस के एक पदाधिकारी शशिकांत ठाकुर की वर्दी फाड़ दी थी तथा उन्हें निर्वस्त्र कर बंधक बना लिया था। बाद में पुलिस पदाधिकारी को बचाने पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक व अंचलाधिकारी (सीओ) भगीरथ महतो तथा पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया था। पथराव की घटना में कई अधिकारियों को भी चोटें आई थीं।

 

Latest Crime News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement